ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : जेल AIG के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां विशेष निगरानी इकाई की टीम जेल AIG के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। जेल के AIG रूपक कुमार के पटना स्थित आवास और ऑफिस

बिहार : जेल AIG के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां विशेष निगरानी इकाई की टीम जेल AIG के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। जेल के AIG रूपक कुमार के पटना स्थित आवास और ऑफिस पर निगरानी की टीम तलाशी ले रही है। AIG रूपक कुमार के खिलाफ 10 अप्रैल को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद SVU ने यह कार्रवाई की है।


जानकारी के मुताबिक काली कमाई को लेकर सहायक जेल महानिरीक्षक काफी दिनों से चर्चा में थे। आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज होने के बाद निगरानी को काली कमाई के सबूत मिले हैं। बताया जा रहा है कि छापेमारी में टीम ने काफी कैश बरामद किया है जिसकी गिनती चल रही है। 


जमीन के कागजात और आभूषण भी मिलने की बात कही जा रही है हालांकि आधिकारिक तौर पर इस संबंध में निगरानी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि सर्च ऑपरेशन के दौरान SVU की टीम ने उनके घर और ऑफिस का पूरा एरिया सील कर दिया है। किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं है। विशेष निगरानी इकाई की टीम सघन जांच करने में जुटी है।