ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: IG विकास वैभव की चोरी गई पिस्टल बरामद, बेडरूम से ले भागा था होमगार्ड जवान का बेटा

PATNA: पिछले दिनों आईजी विकास वैभव की जो पिस्टल चोरी हो गई थी, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी गई पिस्टल के साथ साथ पुलिस ने 25 कारतूस को भी बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आ

बिहार: IG विकास वैभव की चोरी गई पिस्टल बरामद, बेडरूम से ले भागा था होमगार्ड जवान का बेटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पिछले दिनों आईजी विकास वैभव की जो पिस्टल चोरी हो गई थी, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी गई पिस्टल के साथ साथ पुलिस ने 25 कारतूस को भी बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान सुमित ने पुलिस को बताया है कि साफ-सफाई करने वाले सूरज ने ही विकास वैभव के बेडरूम से उनकी पिस्टल को चुराया था और बाद में उसे बेच दिया था।


दरअसल, बीते 25 नवंबर को राजधानी पटना से आइजी विकास वैभव की लाइसेंसी रिवाल्‍वर चोरी होने की खबर सामने आई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शक के आधार पर घर की सफाई करने वाले होमगार्ड जवान के बेटे को हिरासत में लिया था। ऑपरेशन होने के कारण होमगार्ड जवान वीरेंद्र राम ने अपने बेटे को साफ-सफाई करने के लिए आईजी के आवास पर भेजा था।


इसी बीच गुरुवार को विकास वैभव के आवास से उनकी लाइसेंसी रिवाल्‍वर की चोरी हो गई। पहले उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। मामले की सूचना गर्दनीबाग पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होमगार्ड जवान के बेटे को शव के आधार पर पकड़ लिया। थाने में जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो होमगार्ड के आरोपी बेटे ने सारा सच पुलिस के सामने उगल दिया। जिसके बाद पुलिस ने पिस्टल खरीदने वाले युवक को भी धर दबोचा।