ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, नशे की हालत में मिली 6 लड़कियां, दो पुलिस जवानों की मिलीभगत, होटल के स्टाफ ने खोला राज

PATNA: राजधानी में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पर्दाफाश पटना पुलिस ने किया है। पटना के एक्जिविशन रोड स्थित होटल दयाल पैलेस में छापेमारी की गयी। जहां से 6 लड़कियां सहित 9 लोग

बिहार: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, नशे की हालत में मिली 6 लड़कियां, दो पुलिस जवानों की मिलीभगत, होटल के स्टाफ ने खोला राज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पर्दाफाश पटना पुलिस ने किया है। पटना के एक्जिविशन रोड स्थित होटल दयाल पैलेस में छापेमारी की गयी। जहां से 6 लड़कियां सहित 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है। इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।  


बताया जाता है कि होटल में पैसे और रसूख वाले लोगों का आना जाना लगा रहता था। इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस के वरीय अधिकारियों को मिली तब एक टीम बनायी गयी और बुधवार की देर रात इस होटल में छापेमारी की गयी। इस दौरान गिरफ्तार सभी लोग नशे में धुत्त थे। 


इस रैकेट में पुलिस के दो जवानों का भी नाम सामने आ रहा है। जिनकी मिलीभगत होटल के मालिक के साथ थी। सेक्स रैकेट चलवाने के लिए वह होटल के मालिक से मोटी रकम की वसूली करता था। पूछताछ के दौरान इस बात का राज होटल के स्टाफ ने खोला है। ऐसे में अब सवाल गांधी मैदान के थानेदार रंजीत वत्स पर उठ रहे हैं। पटना के पॉश इलाके में यदि सेक्स रैकेट चल रहा था तो इसकी जानकारी उन्हें क्यों नहीं हुई? इस तरह के कई सवाल पुलिस पर उठ रहे हैं।


होटल में काम करने वाले एक स्टाफ विजय ने बताया कि वह सुबह होटल में ही था। कल रात दस बजे पुलिस होटल में आई थी और देर रात ढाई बजे तक पुलिस होटल में रही। होटल से 6 लड़कियां, 2 स्टाफ और होटल को चला रहे पंकज को पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस CCTV का DVR भी अपने साथ ले गई। 


होटल स्टाफ विजय ने बताया कि होटल में कुल 10 कमरे हैं जिसे पंकज ने लीज पर लिया है जबकि इसका असली मालिक कोई और है। छापेमारी के दौरान होटल के अंदर से पुलिस को शराब की कुछ बोतले भी मिली थी। वही इस मामले में पटना सिटी एसपी सेंट्रल ने भी बताया कि होटल में छापेमारी की गयी है फिलहाल पूरे मामले की छानबीन जारी है। 



बिहार: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, नशे की… | FirstBihar