ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar Crime News: पटना के अपार्टमेंट में महापाप, फ्लैट में नाबालिग लड़की से जबरन गैंगरेप; प्राइवेट पार्ट में जख्म के निशान

PATNA: राजधानी पटना में दिवाली के जश्न के बाद महापाप हुआ है। एक अपार्टमेंट के फ्लैट में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। गंभीर हालत में लड़की को पीएमसीए

Bihar Crime News: पटना के अपार्टमेंट में महापाप, फ्लैट में नाबालिग लड़की से जबरन गैंगरेप; प्राइवेट पार्ट में जख्म के निशान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में दिवाली के जश्न के बाद महापाप हुआ है। एक अपार्टमेंट के फ्लैट में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। गंभीर हालत में लड़की को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।


दरअसल, घटना राजीवनगर थाना क्षेत्र स्थित पाटलिपुत्र हेरिटेज अपार्टमेंट की है, जहां फ्लैट संख्या 106 में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। लड़की की मां ने उसे किसी काम से फ्लैट में भेजा था, जहां बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की के प्राइवेट पार्ट में जख्म के निशान मिले हैं।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की शास्त्रीनगर इलाके की रहने वाली है। लड़की के पिता ने दो शादियां की हैं। लड़की की मां घरों में झाडू पोछा लगाती है। बताया जा रहा है कि 1 नवंबर की देर शाम करीब 8 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अर्पित को अरेस्ट कर लिया है। अर्पित ट्रेवल एजेंसी का काम करता है।


जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। इसके बाद आरोपी लड़की को कार से किसी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को पीएमसीएच में भर्ती कराया और वहां से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट से एफएसएल की मदद से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। घर में रखे पोछा में खून लगा हुआ पाया गया है। वहीं गाड़ी की सीट पर भी खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने लड़की की मां समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता