ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम शराब पीते पकड़े गए, गेस्ट हाउस में छलका रहे थे जाम

PATNA : पटना पुलिस ने बीती रात शराब के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जनरल मैनेजर को पटना पुलिस ने गुरुवार की रात शराब पीते गिरफ्तार कर लिया. एसोसिएश

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम शराब पीते पकड़े गए, गेस्ट हाउस में छलका रहे थे जाम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना पुलिस ने बीती रात शराब के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जनरल मैनेजर को पटना पुलिस ने गुरुवार की रात शराब पीते गिरफ्तार कर लिया. एसोसिएशन के नीरज सिंह उर्फ़ नीरज राठौर गेस्ट हाउस में बैठकर शराब पी रहे थे. पुलिस को इसकी जानकारी मिली और उसने तत्काल कार्रवाई करते हुए नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया.


पटना पुलिस की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का गेस्ट हाउस पाटलिपुत्र के अल्पना मार्केट स्थित मानव एनक्लेव में है. फ्लैट नंबर 404 में गेस्ट हाउस के अंदर एसोसिएशन के जीएम नीरज सिंह और उनके अन्य साथी शराब पी रहे थे. पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक नीरज सिंह अक्सर वहां शराब पीते थे. उनके साथ कई साथी भी मौजूद होते थे. पुलिस को गुरुवार की रात से इसकी सूचना मिली और तत्काल कार्रवाई करते हुए पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. मौके पर शराब पीते एसोसिएशन के जनरल मैनेजर और बाकी लोगों को हिरासत में ले लिया गया. 


पटना पुलिस ने शराब के मामले में जो बड़ी कार्रवाई की है. उसमें एसोसिएशन के जीएम के साथ-साथ 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी को पाटलिपुत्र थाना लाया गया और वहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई. जीएम नीरज सिंह को छोड़कर बाकी लोगों में नशे की पुष्टि नहीं हो पाई. पुलिस ने बाकी लोगों को छोड़ दिया और केवल नीरज सिंह की गिरफ्तारी हुई है.