ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बास्केटबॉल खिलाड़ी के बाद उसके दोस्त ने भी कर लिया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला रेलकर्मी का शव

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बास्केटबॉल खिलाड़ी के बाद उसके दोस्त ने भी आत्महत्या कर ली है। मंगलवार को केरल की बास्केटबॉल खिलाड़ी ने खुदकुशी कर लिया था। जिसके बा

बिहार : बास्केटबॉल खिलाड़ी के बाद उसके दोस्त ने भी कर लिया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला रेलकर्मी का शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बास्केटबॉल खिलाड़ी के बाद उसके दोस्त ने भी आत्महत्या कर ली है। मंगलवार को केरल की बास्केटबॉल खिलाड़ी ने खुदकुशी कर लिया था। जिसके बाद मंगलवार की ही शाम उसके एक दोस्त ने भी अपनी जान दे दी। दोनों दानापुर डीआरएम ऑफिस में एक साथ काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, मंगलवार की शाम केरल की बास्केटबॉल खिलाड़ी लिथारा केसी का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला था। लिथारा केसी पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में अकाउंट विभाग में कार्यरत थी। उसके पास से पुलिस ने मलयालम भाषा में लिखा एक पत्र भी बरामद किया था।पुलिस दोनों के खुदकुशी के मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि दोनों ने आखिर किस कारण से इतना बड़ा कदम उठाया।


बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय अविनाश कुमार उर्फ सोनू दानापुर डीआरएम ऑफिस में ऑडिट क्लर्क था। अविनाश अपनी पत्नी, बेटी और मां पिता के साथ द्वारिकापुरी स्थित अपने घर में रहता था। मंगलवार की शाम ड्यूटी से लौटने के बाद अविनाश ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आनन-फानन में अविनाश को दानापुर रेलवे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


केरल की खिलाड़ी लिथारा केसी भी राजीव नगर स्थित मकान में सोमवार की देर रात फांसी के फंदे से झूल गई थी। चर्चा है कि बास्केटबॉल खिलाड़ी लिथारा और अविनाश के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों के एक ही दिन खुदकुशी किए जाने को लेकर पुलिस दोनों के रिश्ते को लेकर छानबीन कर रही है। फिलहाल दोनों के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।