ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

बिहार : 15 करोड़ के फर्जीवाड़ा मामले में पटना का शख्स गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस ने दबोचा, यहां जानिए पूरा मामला

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां हरियाणा पुलिस ने 15 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी के मामले में गोलघर के पास छापेमारी कर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। शख्स को गिरफ्तार करने के बाद पुलि

बिहार : 15 करोड़ के फर्जीवाड़ा मामले में पटना का शख्स गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस ने दबोचा, यहां जानिए पूरा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां हरियाणा पुलिस ने 15 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी के मामले में गोलघर के पास छापेमारी कर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। शख्स को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर हरियाणा रवाना हो गई। गिरफ्तार शख्स की पहचान गांधी मैदान थाना क्षेत्र निवासी सलिल नारायण के रूप में हुई है। सलिल नारायण 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी है।


दरअसल, मामला हरियाणा के करनाल में फुसगढ़ और इंद्री में टाउनशिप के निर्माण से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि 31 लाख रुपए प्रति कट्‌ठा के हिसाब से कुल 26.075 एकड़ जमीन की डील हुई थी। यह जमीन वहां के रहने वाले धर्मपाल और इनकी पत्नी अनुप्रिया के नाम पर थी। संजीव कुमार नामक शख्स ने मामले में धर्मपाल, उसकी पत्नी अनुप्रिया, बेटे अमित अरोड़ा, शिवम अरोड़ा समेत पटना के रहने वाले सलिल नारायण और शिक्षा नारायण को आरोपी बनाया था। 


इंद्री थाना में दर्ज केस 715/21 में संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने मिलकर जमीन के नाम पर उनसे धोखाधड़ी की। प्रोजेक्ट को लेकर संजीव कुमार 10 करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं। संजीव कुमार करनाल में सीसी टैंक टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड के मालिक बताए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जमीन की डील को लेकर 4 तरह का डीड बनाया गया था। 


धर्मपाल और अनुप्रिया ने मिलकर एडवांस में 2.25 करोड़ रुपया ले लिए थे। पुलिस के अनुसार इन सभी लोगों ने मिलकर फर्जी तरीके जमीन अपने नाम करवाया है। धोखे से 15 करोड़ रुपए के फर्जी कागज तैयार कर जमीन हड़पने की कोशिश की। इन आरोपों के आधार पर ही संजीव ने हरियाणा में केस दर्ज कराया था। इसी मामले के आरोपी सलिल नारायण को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा की करनाल पुलिस पटना पहुंची थी।