ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विधानसभा परिसर के बाद अब पुलिस लाइन कैंपस में मिली शराब की खाली बोतलें, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां पुलिस लाइन से शराब की खाली बोतलें बरामद हुई है। शराब की खाली बोतलें मिलने की सूचना से पुलिस महकमें में खलबली मच गयी है। वरीय अ

विधानसभा परिसर के बाद अब पुलिस लाइन कैंपस में मिली शराब की खाली बोतलें, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां पुलिस लाइन से शराब की खाली बोतलें बरामद हुई है। शराब की खाली बोतलें मिलने की सूचना से पुलिस महकमें में खलबली मच गयी है। वरीय अधिकारी पुलिस लाइन में पहुंचे है और मामले की जांच कर रहे हैं।


गौरतलब है कि इससे पूर्व विधानसभा परिसर में भी शराब की खाली बोतलें मिली थी जिसके बाद सदन में भी यह मामला छाया रहा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे लेकर सरकार को घेरा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे तक की मांग कर दी थी। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दे दिए।


मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य के मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी तक खुद विधानसभा पहुंचकर शराब की बोतलों का मुआयना करते नजर आए। विधानसभा परिसर से शराब की खाली बोतलें की जांच अभी चल ही रही थी कि पटना के पुलिस लाइन से भी शराब की खाली बोतलें मिली है। इसकी जांच फिलहाल पुलिस के वरीय अधिकारी कर रहे हैं। कैंपस से शराब की खाली बोतल मिलने से पुलिस लाइन में हड़कंप मचा हुआ है।