ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में बीच सड़क पर शराब पार्टी करते 3 लोग गिरफ्तार, भेजे गये जेल

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पटना में शराबबंदी के बावजूद लोग बीच सड़क पर दारू पार्टी कर रहे थे। इस बीच पुलिस की गश्ती व

पटना में बीच सड़क पर शराब पार्टी करते 3 लोग गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पटना में शराबबंदी के बावजूद लोग बीच सड़क पर दारू पार्टी कर रहे थे। इस बीच पुलिस की गश्ती वैन आ पहुंची। पुलिस को देख लोग भागने लगे। तभी पुलिस ने तीन लोगों मौके से गिरफ्तार कर लिया। 


वही मौके से एक बाइक, गिलास, सिगरेट, शराब की बोतल बरामद किया गया है। पुलिस ने ब्रेथ एनलाइजर से तीनों की जांच की तब पता चला कि तीनों ने शराब पी रखी है। जिसके बाद तीनों को पहले पत्रकार नगर थाने ले जाया गया। जहां पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा गया। 


तीनों की पहचान नालंदा निवासी प्रोपर्टी डीलर रौशन, मालसलामी निवासी आलोक और अगमकुआं के रहने वाले नंदा कुमार के रूप में हुई है। इन सभी की गिरफ्तारी कांटी फैक्ट्री रोड से हुई है। जहां बीच सड़क पर बाइक खड़ा कर शराब पी रहे थे। पुलिस की गश्ती टीम को देखते ही ये लोग भागने लगे तभी पुलिस ने खदेड़कर तीनों को धर दबोचा।