ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

रातभर शराब पिलायी सुबह किया मर्डर, पटना में दो जमीन कारोबारियों की हत्या से हड़कंप

DANAPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दानापुर का है जहां अपराधियों न

रातभर शराब पिलायी सुबह किया मर्डर, पटना में दो जमीन कारोबारियों की हत्या से हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DANAPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दानापुर का है जहां अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। 


डबल मर्डर की घटना शाहपुर और मनेर थाना क्षेत्र के हथियाकंसराय हनुमानगंज में हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर से बुलाकर अपराधियों ने पहले शराब पिलाई फिर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने एक-एक कर दोनों को भून डाला। जिससे संजय सिंह और देवेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। 


बताया जाता है कि मृतक संजय सिंह और देवेंद्र सिंह दोनों मित्र थे। जिनसे मिलने सोमवार की शाम को कुछ लोग पहुंचे थे और अपने साथ ले गये थे। लेकिन उसके बाद दोनों घर नहीं लौंटे तब परेशान परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। लेकिन मंगलवार को दोनों की लाश खेतों में मिली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। 


ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद परिजनों को भी सूचना दी गयी। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। दोनों शव की पहचान संजय सिंह और देवेंद्र सिंह के रुप में हुई है। मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा और खाली गिलास व अन्य सामान बरामद किया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।