ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भोजपुरी सिंगर ने घर से लड़की भगाकर की शादी, मर्डर की धमकी मिली तो पुलिस से मांगी सुरक्षा

PATNA : बिहार के कैमूर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. कैमूर में एक भोजपुरी सिंगर और उसकी पत्नी को मर्डर की धमकी मिल रही है. ये धमकी कोई और नहीं दे रहा बल्कि उसी

भोजपुरी सिंगर ने घर से लड़की भगाकर की शादी, मर्डर की धमकी मिली तो पुलिस से मांगी सुरक्षा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार के कैमूर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. कैमूर में एक भोजपुरी सिंगर और उसकी पत्नी को मर्डर की धमकी मिल रही है. ये धमकी कोई और नहीं दे रहा बल्कि उसी के घरवाले दे रहे हैं. दरअसल भोजपुरी सिंगर ने घर से लड़की भगाकर की शादी रचाई थी लेकिन घरवालों की धमकी के डर से दोनों वापस मुंबई से बिहार आ गए हैं.


मामला कैमूर जिले के भगवानपूर प्रखंड का है. जहां कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद से भोजपुरी सिंगर धुनमुन राजा रसिया और उसकी पत्नी ने सुरक्षा की गुहार लगाई है. बताया जा रहा है कि भोजपुरी सिंगर धुनमुन राजा रसिया को पड़ोस की लड़की से प्यार हो गया था. पिछले महीने दोनों ने आर्य समाज मंदिर और कोर्ट में शादी कर ली. इसके बाद दोनों मुंबई चले गए. फिर दोनों परिवारों के बीच में विवाद शुरू हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि दोनों को कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद से अपनी सुरक्षा की मांग करनी पड़ी.


भोजपुरी सिंगर ने घर से लड़की भगाकर की शादी, मर्डर की धमकी मिली तो पुलिस से मांगी सुरक्षा


मामला इतना आगे बढ़ने के कारण लड़की के परिजनों ने भी पुलिस से लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए गुहार लगाई है लेकिन लड़की ने अपने परिजनों के साथ जाने के लिए मना कर दिया. एसपी दिलनवाज अहमद ने दोनों के माता-पिता को समझाया और इस शादी को स्वीकार करने का बात कही. लड़की बार-बार अपने परिजनों से कह रही थी कि मैं मर जाऊंगी लेकिन अपने परिवार के साथ नहीं जाऊंगी. 


भोजपुरी सिंगर ने घर से लड़की भगाकर की शादी, मर्डर की धमकी मिली तो पुलिस से मांगी सुरक्षा

टैग्स