ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बेउर जेल से फोन कर मांगी रंगदारी, तीन दिन पहले जेल में हुई थी छापेमारी

PATNA : 3 मार्च की सुबह पटना के बेउर जेल में जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की थी। पटना के डीएम और एसपी समेत कई थानों की पुलिस जेल में छापेमारी करने पहुंची थी और इस दौरान मोबाइल फ

बेउर जेल से फोन कर मांगी रंगदारी, तीन दिन पहले जेल में हुई थी छापेमारी
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : 3 मार्च की सुबह पटना के बेउर जेल में जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की थी। पटना के डीएम और एसपी समेत कई थानों की पुलिस जेल में छापेमारी करने पहुंची थी और इस दौरान मोबाइल फोन से लेकर सिम तक बरामद किए गए थे। इस मामले में डीएम ने जेल उपाधीक्षक पर एक्शन के लिए जेल आईजी सिफारिश की है लेकिन इस बीच बेऊर जेल से रंगदारी मांगने का एक नया मामला सामने आया है। फतुहा स्थित कबीर मठ के महंत ब्रजेश मुनि से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई है। 


पीड़ित महंत की तरफ से शनिवार को फतुहा थाने में नामजद लिखित शिकायत दी गई है। उनका कहना है कि शनिवार को दिन में अपने मठ के छत पर बैठकर साधु संतों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी बीच दो अपराधी आ धमके उन्होंने पिस्तौल दिखाई और धमकी देने लगे थोड़ी देर बाद दोनों अपराधियों ने मोबाइल निकाल ली और एक व्यक्ति से बात करने लगे। उसके बाद मोबाइल महंत को दे दी और बात करने को कहा फोन करने वाले ने खुद को फतुहा इलाके का एक बड़ा अपराधी बताया और 5 लाख रंगदारी देने या फिर जान से हाथ धोने की धमकी दी। अपराधी ने फोन पर यह भी कहा कि उस इलाके के दो अन्य लोगों से भी उसने एक करोड़ रुपए लिया है।


दोनों अपराधियों ने महंत से जिस अपराधी की बातचीत कराई वह बेऊर जेल में बंद है। इस मामले में कम्पले दर्ज होने के बाद फतुहा के थानेदार मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करेगी। मठ में आने वाले दो अपराधी कौन थे इसकी छानबीन की जा रही है। इसके बाद ही तय होगा कि इन्होंने जेल में बंद किस अपराधी से महंत की बात करवाई थी।

टैग्स