ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेउर जेल मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, पटना DM ने दिए जांच के आदेश, आरोपी कक्षपाल सस्पेंड

PATNA: पटना के बेउर जेल में रविवार को हुए मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पटना के डीएम चंद्रशेखर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएम ने कक्षपाल को निलंबित करने का

बेउर जेल मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, पटना DM ने दिए जांच के आदेश, आरोपी कक्षपाल सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना के बेउर जेल में रविवार को हुए मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पटना के डीएम चंद्रशेखर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएम ने कक्षपाल को निलंबित करने का आदेश जारी करते हुए जेल में सख्ती बरतने की हिदायत दी है। वहीं मारपीट में शामिल जेल में बंद 31 कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।


दरअसल, रविवार को बेउर जेल के अंदर किसी बात को लेकर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थक और कक्षपाल के बीच झड़प हो गई थी। बातों ही बातों में हालात इतने बिगड़े की दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान जेल का सायरन भी बजाया गया। जिसे जेल के अंदर मौजूद कैदी और इन इलाकों में रहने वाले बाहर के लोगों ने भी सुना था। बाद में किसी तरह से हालात को काबू में किया गया।


जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच एक वार्ड का दरवाजा खोलने को लेकर विवाद हुआ और बाद में बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस बेउर जेल पहुंची थी। अब इस मामले में पटना डीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कक्षपाल को निलंबित करने का आदेश दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।