ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

बेउर से दूसरे जेल में शिफ्ट होंगे कुख्यात क्रिमिनल, पटना पुलिस ने तैयार की 13 दुर्दांत अपराधियों की लिस्ट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद पटना पुलिस भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की तैयारियों में जुट गई है. बेउर जेल में बंद कुख्यात क्रिमिनलों

बेउर से दूसरे जेल में शिफ्ट होंगे कुख्यात क्रिमिनल, पटना पुलिस ने तैयार की 13 दुर्दांत अपराधियों की लिस्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद पटना पुलिस भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की तैयारियों में जुट गई है. बेउर जेल में बंद कुख्यात क्रिमिनलों को पटना पुलिस दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है. राजधानी की पुलिस ने कुल 13 अपराधियों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें दूसरे जेल में शिफ्ट किया जायेगा.


बेउर जेल में बंद ऐसे कुख्यात अपराधी जो वारदातों को अंजाम दिलवा सकते हैं, उन्हें दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी है. अपने गुर्गों के सहारे भी ऐसे क्रिमिनल वोटर्स को डरा-धमका सकते हैं. इसलिए पुलिस इस कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है. इसमें कुख्यात नाटू, सरदरवा, विवेक और सुमित समेत कुल 13 अपराधियों की पहचान की गई है.


पटना पुलिस ने दूसरा बड़ा कदम हर एरिया के बदमाशों को तड़ीपार करके उठाया है. एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार अब तक 231 बदमाशों को तड़ीपार कर दिया गया है. चुनाव खत्म होने तक ये सभी अपने एरिया में नहीं रहेंगे. इन्हें दूसरे एरिया में तय किए गए थाना में जाकर हर दिन अपनी हाजिरी लगानी होगी. इसके बाद 25 हजार 936 लोगों के खिलाफ धारा 107 की तहत कार्रवाई की गई है. जबकि 4611 लोगों से थाना में बांड भरवाया गया है.


पुलिस के सीनियर अधिकारी के अनुसार इन सभी के नामों की लिस्ट तैयार कर दूसरे जेल में शिफ्ट करने का प्रस्ताव पटना के डीएम कुमार रवि को भेज दिया गया है. मंजूरी मिलते ही इन कुख्यात अपराधियों को बेउर से भागलपुर और बक्सर जेल शिफ्ट कर दिया जायेगा. 

टैग्स