ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बेटे की लाश मांगने थाने में पहुंची महिला को थानेदार ने मारा थप्पड़, SSP ने ले ली क्लास

PATNA: प्रशासन को जनता की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है। लेकिन, राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद प्रशासन की ही निंदा की जाने लगी है। दरअसल, बेउर थानेदार अतु

बेटे की लाश मांगने थाने में पहुंची महिला को थानेदार ने मारा थप्पड़, SSP ने ले ली क्लास
First Bihar
2 मिनट

PATNA: प्रशासन को जनता की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है। लेकिन, राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद प्रशासन की ही निंदा की जाने लगी है। दरअसल, बेउर थानेदार अतुलेश कुमार के खिलाफ महिलाओं पर हाथ उठाने और थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। एक महिला अपने बेटे की मौत के बाद मातम में थी। उसी अवस्था में वह अपने बेटे की लाश मांगने थाने में पहुंच गई। लेकिन, थानेदार ने मृतक की मां को थप्पड़ मार दिया और उसके बाद उसे गाली भी दी। 


घटना के बाद गुस्साए लोगों ने अनीसाबाद गोलंबर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके वहां तीन तरफ से सड़क जाम हो गया। इस दौरान गाड़ियों का परिचालन भी रोक दिया गया। इस जाम के कारण आम लोगों को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। सूचना पाकर सचिवालय की Asp काम्या मिश्रा मौके पर पहुंची और पहले जाम हटाया। उन्होंने मामले की जानकारी ली और थानेदार  पर बरस उठी।


मृतक की मां आशा देवी ने बताया कि आज वो बहु को लेकर थाना गई थीं। जब उसने अपने बेटे का शव मांगा तो थानेदार ने उन्हें और उनकी बहु को थप्पड़ मार दिया। थानेदार का इतने से मन नहीं भरा तो वह महिलाओं के साथ गाली गलौज पर उतर आए। पीड़िता को खदेड़कर थाने से भगा दिया। इसके बाद उन्होंने अनीसाबाद गोलंबर पर जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।


सूचना पाकर गर्दनीबाग थाना की पुलिस और सचिवालय की Asp काम्या मिश्रा मौके पर पहुंच गई। Asp ने पहले जाम हटवाया और बेउर थानेदार को फोन किया। महिला को थप्पड़ मारने की बात पूछकर उनकी क्लास लगा दी।

टैग्स