ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बालू खनन के अवैध खेल में शामिल थानेदार पर शिकंजा, EOU ने की छापेमारी

PATNA : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग कार्रवाई जारी है। पटना में एक थानेदार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम सुबह से छापेमारी कर रही है

बालू खनन के अवैध खेल में शामिल थानेदार पर शिकंजा, EOU ने की छापेमारी
Editor
2 मिनट

PATNA : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग कार्रवाई जारी है। पटना में एक थानेदार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम सुबह से छापेमारी कर रही है। बालू के अवैध खनन और खेल में शामिल बिहटा के थानाध्यक्ष रह चुके अवधेश कुमार झा के अलग-अलग ठिकानों पर सुबह से छापेमारी जारी है। 


बिहटा के थानेदार रहे अवधेश कुमार झा के पाटलिपुत्र स्थित कुर्जी बालूपर में किराए के मकान के साथ-साथ मुजफ्फरपुर के सकरा स्थित पैतृक आवास पर सुबह से छापेमारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई ने अपनी जांच में अवधेश कुमार झा को आय से अधिक संपत्ति के मामले में संलिप्त पाया था। आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से अवधेश कुमार झा के खिलाफ केस दर्ज कर आज छापेमारी की गई है।


आपको बता दें कि बिहार में बालू के अवैध खनन को लेकर आर्थिक अपराध इकाई ने एक डिटेल जांच कराई थी और इसमें कई बड़े अधिकारियों के साथ-साथ थानेदारों की संलिप्तता सामने आई थी। इस मामले में 2 जिलों के एसपी समेत कई डीएसपी थानेदार के ऊपर शिकंजा कसा गया और अब इसी मामले में बिठा के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे अवधेश कुमार झा के ऊपर नकेल कसी गई है।