ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; जमीन कब्जा करने का है आरोपदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; जमीन कब्जा करने का है आरोपदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

बालू कारोबारी देवराज यादव हत्याकांड का अब तक नहीं हुआ खुलासा, गुस्साएं लोगों ने पटना में निकाला आक्रोश मार्च

PATNA: 5 नवंबर को पटना के पाली में बालू कारोबारी व सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी थी। कनपा के रानी तालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरर निवासी देवराज यादव की हत्या के एक महीने हो

बालू कारोबारी देवराज यादव हत्याकांड का अब तक नहीं हुआ खुलासा, गुस्साएं लोगों ने पटना में निकाला आक्रोश मार्च
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 5 नवंबर को पटना के पाली में बालू कारोबारी व सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी थी। कनपा के रानी तालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरर निवासी देवराज यादव की हत्या के एक महीने हो गये लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है और ना ही इस मामले का खुसासा ही हो पाया है। इस घटना के विरोध में आज पटना में कैंडल मार्च निकाला गया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गयी। 


आक्रोश मार्च पटना के बीएन कॉलेज से निकाला गया जो विभिन्न मार्गो से होता हुआ कारगिल चौक पहुंचकर सभा में तब्दिल हो गयी। इस दौरान गौतम आनंद ने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। बालू कारोबारी देवराज यादव की हत्या एक महीने पहले हुई थी लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है और ना ही अभी तक किसी अपराधी को गिरफ्तार ही किया गया है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस पर लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। यदि देवराज यादव के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा। 


वहीं  रितेश यादव ने कहा कि देवराज हत्याकांड में बड़े लोगों का हाथ है। बड़े-बड़े राजनेताओं के दबाव में आकर पटना पुलिस देवराज हत्याकांड मामले का खुलासा नहीं कर पा रही है। पुलिस के इस रवैय्ये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए पुलिस जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करें अन्यथा सड़क पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 


आगे राहुल कुमार ने कहा की पीड़ित परिवार डर के माहौल में जीने को विवश है। पुलिस को देवराज हत्याकांड को गम्भीरता से लेनी चाहिए। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बालू कारोबारी देवराज यादव हत्याकांड का अब तक नहीं हुआ खुलासा, गुस्साएं लोगों ने पटना में निकाला आक्रोश मार्चबालू कारोबारी देवराज यादव हत्याकांड का अब तक नहीं हुआ खुलासा, गुस्साएं लोगों ने पटना में निकाला आक्रोश मार्चबालू कारोबारी देवराज यादव हत्याकांड का अब तक नहीं हुआ खुलासा, गुस्साएं लोगों ने पटना में निकाला आक्रोश मार्चबालू कारोबारी देवराज यादव हत्याकांड का अब तक नहीं हुआ खुलासा, गुस्साएं लोगों ने पटना में निकाला आक्रोश मार्च


संबंधित खबरें