ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बढ़ती जा रही AK-47 वाली 'ब्यूटी क्वीन' की मुश्किलें, अगमकुआं थाना पुलिस ने की पूछताछ, ईओयू ने भी बुलाया

PATNA: पटना नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ चुकी ब्यूटी क्वीन श्वेता झा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। पटना पुलिस ने श्वेता झा को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने श्वेता झा से इस द

बढ़ती जा रही AK-47 वाली 'ब्यूटी क्वीन' की मुश्किलें, अगमकुआं थाना पुलिस ने की पूछताछ, ईओयू ने भी बुलाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ चुकी ब्यूटी क्वीन श्वेता झा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। पटना पुलिस ने श्वेता झा को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने श्वेता झा से इस दौरान पूछताछ भी की है। श्वेता के घर पर अगमकुआं थाने की पुलिस ने नोटिस चस्पा दिया है। इसके साथ ही ईओयू (EOU) ने भी श्वेता झा को पूछताछ के लिए बुलाया है।


दरअसल बीते दिनों श्वेता झा का AK-47 और इंसास राइफल के साथ फोटो और हथियारों के साथ रील (Reel) सामने आया था। इस पर पति ने कहा था कि चुनाव हारने के बाद वह गैंगेस्टर बनना चाहती है। बता दें, श्वेता झा खुद को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का सदस्य बताती हैं। हालांकि भाजपा के नेता उन्हें पहले ही पहचानने से इनकार कर चुके हैं।


दो हफ्ते पहले पिस्टल लहराते हुए श्वेता झा का वीडियो भी सामने आया था। इसमें आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से नोटिस देकर पूछताछ के लिए 2 मार्च को बुलाया गया था। इसके बाद अत्याधुनिक हथियारों के साथ अलग-अलग 4 तस्वीरें सामने आने के बाद अब पटना पुलिस एक्शन में आती दिख रही है और आज अगमकुआं थाने की पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। इस पूरे मामले पर सिटी एएसपी अमित रंजन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथ्य सामने आने के बाद कारवाई भी की जाएगी।


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता