ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बाढ़ में लूट की बड़ी वारदात: दाल व्यापारी से साढ़े चौदह लाख की लूट, दाल कारोबारी बनकर आए बदमाशों ने दाल व्यापारी को बनाया निशाना

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के बाढ अनुमंडल से आ रही है जहां लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। दाल कारोबारी बनकर आए बेखौफ अपराधियों ने दाल व्यापारी से 14 लाख 50 हजार रुपये लू

बाढ़ में लूट की बड़ी वारदात: दाल व्यापारी से साढ़े चौदह लाख की लूट, दाल कारोबारी बनकर आए बदमाशों ने दाल व्यापारी को बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के बाढ अनुमंडल से आ रही है जहां लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। दाल कारोबारी बनकर आए बेखौफ अपराधियों ने दाल व्यापारी से 14 लाख 50 हजार रुपये लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के गोलापट्टी मंडी की है। जहां इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 


जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक लूटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे। बताया जाता है कि हथियारबंद बदमाशों ने दाल व्यापारी इंद्रजीत कुमार उर्फ बबलू को निशाना बनाया। चेहरे पर नकाब लगाकर हथियार से लैस होकर बदमाश उनके दुकान पर आए और गल्ले में रखे 14 लाख 50 हजार रुपये लूट लिये। 


घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची बाढ़ थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात से अन्य दाल व्यवसायी काफी दहशत में हैं और पुलिस के कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


टैग्स