ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना: ब्रांडेड कपड़े और अय्याशी करने के लिए युवा बन रहे कॉन्ट्रैक्ट किलर, पूछताछ में हुआ खुलासा

PATNA: राजधानी पटना में आए दिन कत्ल की वारदात बढ़ते ही जा रही है. पुलिस से बचने के लिए लोग कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की मदद से मर्डर करवा रहे हैं. किसी से दुश्मनी निकालने के लिए मास्

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में आए दिन कत्ल की वारदात बढ़ते ही जा रही है. पुलिस से बचने के लिए लोग कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की मदद से मर्डर करवा रहे हैं. किसी से दुश्मनी निकालने के लिए मास्टरमाइंड सुपारी किलर्स का सहारा ले रहे हैं. क्राइम करके अपराधी निकल जाएं और पुलिस से बच जाएं, इसलिए क्राइम करने वाले लोग कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर कर रहे हैं. पटना पुलिस के लिए सुपारी किलर्स इन दिनों सिरदर्द बन गये हैं. 


पुलिस की जांच और पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि कम उम्र के युवा अपने शौक को पूरा करने के लिए सुपारी किलर्स बन रहे हैं. ब्रांडेड कपड़े-जूते पहनने और अय्याशी करने के लिए कम उम्र के नौजवान कॉन्ट्रैक्ट किलर्स बनते जा रहे हैं. सुपारी लेकर हत्या करने के बाद इन पैसों से वो अय्याशी करते हैं. ऐश करने और शौक को पूरा करने के लिए युवा पेशेवर अपराधी बनते जा रहे हैं. हाल के दिनों में पटना में कई मर्डर केस में सुपारी किलर्स का हाथ सामने आया है.


ज्यादातर कत्ल की वारदात में मास्टरमाइंड ने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को मोटी रकम देकर हायर किया है. पुलिस के शिकंजे में आने के बाद सुपारी किलर्स से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हत्या करने के एवज में मिले पैसों से वे ब्रांडेड जूते खरीदते हैं, साथ ही अय्याशी भी करते हैं. 20 से 25 हजार रुपये लेकर ये सुपारी किलर्स कत्ल की खौफनाक वारदात को बिना किसी डर के अंजाम देते हैं. इन सुपारी किलर्स को पकड़ना पटना पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज साबित हो रहा है, क्योंकि ज्यादातर सुपारी किलर्स का पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है.


टैग्स