ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना: जेल जाते वक्त फूट-फूटकर रोया अय्याश भाई, भाभी के प्यार में पड़कर बर्बाद कर दिया पूरा परिवार

PATNA: अवैध संबंध में मर्चेंट नेवी के इंजीनियर ने पूरा परिवार बर्बाद कर दिया. भोला-भाला दिखने वाला आरोपी वीरेंद्र कुमार पिछले दो साल से अपने भाई के कत्ल की साजिश रच रहा था. पट

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: अवैध संबंध में मर्चेंट नेवी के इंजीनियर ने पूरा परिवार बर्बाद कर दिया. भोला-भाला दिखने वाला आरोपी वीरेंद्र कुमार पिछले दो साल से अपने भाई के कत्ल की साजिश रच रहा था. पटना में टीपीएस कॉलेज के प्रोफेसर की हत्या के साथ ही पूरा परिवार बर्बाद हो गया. आरोपी वीरेंद्र अपने भाभी के प्यार में अपने ही भाई का कत्ल करवा देगा ये किसी ने नहीं सोचा था.


दो लाख की सुपारी देकर अपने सगे भाई को मरवाने वाले मर्चेंट नेवी का इंजीनियर जेल जाते वक्त फूट-फूटकर रोने लगा. दहाड़ मार-मारकर रोते हुए वो जेल जाने से बचने के लिए गिड़गिड़ाता रहा. उसे लगा था कि शातिर तरीके से कत्ल की प्लानिंग करने पर वो पुलिस से बच जाएगा. लेकिन पुलिस की गिरफ्त से कोई बच नहीं सकता है.


अपनी भाभी के साथ अय्याशी करने में वीरेंद्र इतना मशगूल हो गया कि उसके सिर पर खून सवार हो गया था. पिछले दो साल से वो अपने भाई के मर्डर की प्लानिंग कर रहा था. 2 लाख की सुपारी देकर शातिर तरीके से उसने भाई का कत्ल करा दिया फिर भाई की लाश से लिपट-लिपट कर ऐसे रोया कि उसके जाने का गम उसे ही सबसे ज्यादा है. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसकी सभी साजिश का खुलासा हो गया. उसकी अय्याशी ने हंसता-खेलता परिवार बर्बाद कर दिया. जेल जाने के बाद मर्चेंट नेवी में इंजीनियर के पोस्ट पर काम करने वाले वीरेंद्र की नौकरी पर भी तलवार लटक रहा है.


टैग्स