ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सरकार की बड़ी कार्रवाई, बालू खनन मामले में पटना में तैनात 2 अफसर सस्पेंड

PATNA : बिहार में बालू के अवैध खनन को लेकर कार्रवाई जारी है. सहकारिता निबंधक राजेश मीणा ने पटना में तैनात दो सहकारिता अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों अफसरों पर बालू माफिया

सरकार की बड़ी कार्रवाई, बालू खनन मामले में पटना में तैनात 2 अफसर सस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बालू के अवैध खनन को लेकर कार्रवाई जारी है. सहकारिता निबंधक राजेश मीणा ने पटना में तैनात दो सहकारिता अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों अफसरों पर बालू माफिया का साथ देने का आरोप है और इसी आरोप के चलते इन दोनों अफसरों पर गाज गिर गई है. 


मिली जानकारी के अनुसार, सहकारिता निबंधक राजेश मीणा ने पटना में तैनात सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत कुमार और मधुसूदन चतुर्वेदी को बालू के अवैध खनन में संलिप्त लोगों की मदद के आरोप में निलंबित कर दिया है. दोनों खान निरीक्षक के पद पर तैनात थे. खान एवं भूतत्व विभाग ने भोजपुर के खान निरीक्षक रंजीत कुमार और औरंगाबाद में उसी पद पर तैनात मधुसूदन चतुर्वेदी की सेवा उनके पैतृक विभाग सहकारिता को वापस कर दिया था. 


इतना ही नहीं इनको सेवा वापसी के लिए जारी पत्र में इन अफसरों पर कार्रवाई की भी अनुशंसा की गई थी. इसके पहले दोनों अफसरों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की जांच रिपोर्ट गई थी. इन पर बालू के अवैध खनन में लिप्त लोगों की मदद करने और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप सही पाया गया था. उन्हीं रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए निबंधक ने दो अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.


बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार ने अवैध बालू खनन मामले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए दो एसपी, चार डीएसपी और एक एसडीएम समेत 3 प्रभारी राजस्व पदाधिकारी सस्पेंड कर दिया. सरकार ने इससे पहले भी इस मामले में 41 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किया है.