ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अटल पथ पर 41 लाख लूट मामले का खुलासा, कंपनी के 2 कर्मियों ने ही कराई थी लूट

PATNA: पटना पुलिस ने पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अटल पथ पर 41 लाख लूट का खुलासा कर दिया है पटना के एसएसपी ने खुलासा करते हुए कहा कि जो 3 लोग पैसे लेकर बैंक में जमा करने जा रहे

अटल पथ पर 41 लाख लूट मामले का खुलासा, कंपनी के 2 कर्मियों ने ही कराई थी लूट
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना पुलिस ने पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अटल पथ पर 41 लाख लूट का खुलासा कर दिया है पटना के एसएसपी ने खुलासा करते हुए कहा कि जो 3 लोग पैसे लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे उसमें से दो लोग अपराधी से मिले हुए थे इस पूरे मामले में पुलिस ने कई दिनों तक इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कई सबूत इकट्ठे किए उसके बाद जो 2 लोग उस कंपनी के सदस्य और पैसे लेकर जा रहे थे उसमें संजीव और चंदन दोनों था और दोनों अपराधियों से मिले हुए थे।


दोनों को हिरासत में लेकर कई दिनों तक पूछताछ की और पूरे मामले का खुलासा हुआ फिलहाल 19 लाख से बरामद किए गए हैं और अन्य पैसों की बरामदगी के लिए छापेमारी चल रही है इसमें जो 20 लाख रुपया है वह अपराधी के पास है जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है लूट के बाद सभी लोगों में 6 लाख  मिलने  थे फिलहाल पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है पुलिस को लूट के बाद ही शक था कि जो 3 लोग पैसे लेकर जा रहे थे उसमें से कोई न कोई अपराधी से मिला हुआ है और उसी ने पूरे मामले की जानकारी अपराधी को दी है।


चंदन, संजीव और अरुणय ये तीनों स्टाफ कंपनी में काफी पुराने थे। तीनों पर कंपनी पूरा विश्वास करती थी। इनके रहने के लिए कंपनी ने फ्लैट दे रखा था। लूट की इस घटना का प्लान संजीव ने बनाया था उसका साथ चंदन दे रहा था। अरुणय को इसकी जानकारी नहीं थी । चंदन और संजीव एक कमरे में रहता था और अरुणय अलग कमरे में रहता था। छठ के खरना से ये लोग छुट्टी पर थे। लूट की घटना में 6 अपराधी शामिल थे।


पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में अटल पथ पर लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। फिल्मी स्टाइल में अपराधियों ने 41 लाख रुपये लूटा था। कार के शोरूम का रकम बैंक में जमा करना था। कंपनी के कर्मी ने अपराधियों के साथ मिलकर लूट की इस घटना को अंजाम दिया था। कंपनी का स्टाफ संजीव ने प्लान तैयार किया था। संजीव पूर्व में भी जेल जा चुका है। कुल छह लोगों ने मिलकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 19 लाख रुपये बरामद किया है वही मोबाइल, एक कट्टा और पांच गोली भी बरामद किया गया है। 


गौरतलब है कि सोमवार की दोपहर करीब 3.30 बजे राजधानी के अति पौश इलाके अटल पथ पर हथियार से लैस पांच लुटेरों ने एक एजेंसी कर्मी से 41 लाख रुपये लूट लिया था। एजेंसी कर्मी कार संख्या बीआर01एसएस 9381 पर सवार होकर पैसे जमा करने जा रहे थे  इसी दौरान अटल पथ पर पहले से मौजूद अपरधियों ने उनसे हथियार के बल पर रुपये लूट लिया था। पटना में इस बड़ी लूटकांड की जांच में पुलिस जुटी हुई थी जिसमें पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता