ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

आर्यन खान ने अनन्या पांडे से पूछा था- क्या गांजे का जुगाड़ हो जायेगा? NCB ने जब चैट दिखाये तो फूट-फूट कर रोने लगी चंकी पांडे की बेटी

PATNA : शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद अनन्या पांडे से पूछताछ में बॉलीवुड में स्टार किड्स के काले कारनामे एक-एक कर सामने आने लगे हैं. चंकी पांडे की बेटी अनन्

आर्यन खान ने अनन्या पांडे से पूछा था- क्या गांजे का जुगाड़ हो जायेगा? NCB ने जब चैट दिखाये तो फूट-फूट कर रोने लगी चंकी पांडे की बेटी
First Bihar
4 मिनट

PATNA : शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद अनन्या पांडे से पूछताछ में बॉलीवुड में स्टार किड्स के काले कारनामे एक-एक कर सामने आने लगे हैं. चंकी पांडे की बेटी अनन्या के साथ आर्यन खान के जिस WHATSAPP चैट के आधार पर एनसीबी एक्शन में है उसके कुछ डिटेल सामने आये हैं. वाट्सअप चैट में आर्यन खान अनन्या से पूछ रहा है-क्या गांजे का जुगाड़ हो जायेगा? अनन्या ने जवाब दिया-हां, मैं अरेंज कर दूंगी. अनन्या पांडे से पूछताछ कर रहे एनसीबी के अधिकारियों ने जब उसे ये डिटेल दिखाये तो चंकी पांडे की बेटी फूट फूट कर रोने लगी. 


गौरतलब है कि अनन्या पांडे से एनसीबी दो दिनों से पूछताछ कर रही है. गुरूवार को पूछताछ के बाद उसे फिर से शुक्रवार को एनसीबी के दफ्तर में तलब किया गया औऱ लंबी पूछताछ की गयी. एनसीबी सूत्रों से जो खबर आ रही है कि वह यह है कि पूछताछ में जैसे ही उसे आर्यन खान के साथ हुआ चैट दिखाया गया, वह फूट फूट कर रोने लगी. अनन्या पांडेय ने कहा कि वह आर्यन खान के साथ सिगरेट को लेकर बात कर रही थी. गांजे की बात तो मजाक में की जा रही थी.


आर्यन खान ने अनन्या पांडे से पूछा था- क्या गांजे का जुगाड़ हो जायेगा? NCB ने जब चैट दिखाये तो फूट-फूट कर रोने लगी चंकी पांडे की बेटी


गांजा पीती थी अनन्या, 3 दफे आर्यन को भेजा था ड्रग्स
एनसीबी के हाथ आर्यन खान का मोबाइल फोन लगा है. गुरूवार को एनसीबी अधिकारियों ने अनन्या का फोन भी जब्त किया है. दोनों के फोन को जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के पास भेजा गया है. आर्यन औऱ अनन्या के बीच चैट हैरान करने वाला है. दोनों के बीच कई दफे गांजे की बात हुई है. हालांकि ये चैट 2018 से 2019 के बीच की है. एक चैट में अनन्या कह रही है कि उसने गांजा ट्राइ किया है और फिर से गांजा पीना चाहती है. 


एनसीबी के अधिकारी आर्यन खान के वाट्सअप चैट को अनन्या के सामने रख कर उससे पूछताछ कर रहे हैं. चैट से ये बात साबित हो रही है कि अनन्या पांडे ने तीन दफे आर्यन खान को गांजा सप्लाई किया था. वैसे  अनन्या पांडे अपने दोस्त आर्यन के साथ किसी भी तरह की ड्रग चैट से इनकार कर रही है. लेकिन NCB सूत्र बता रहे हैं कि उनके हाथ जो चैट लगे हैं जो यह साबित करते हैं कि अनन्या ने आर्यन को तीन दफे गांजा सप्लाई किया था. अनन्या ने एक बड़ी पार्टी में आर्यन खान को ड्रग्स लाकर दिया था. आर्यन खान के वाट्सअप चैट के मुताबिक अनन्या पांडे ने उसे एक ड्रग सप्लायर का नंबर भी दिया था. 


आर्यन खान ने अनन्या पांडे से पूछा था- क्या गांजे का जुगाड़ हो जायेगा? NCB ने जब चैट दिखाये तो फूट-फूट कर रोने लगी चंकी पांडे की बेटी


हम आपको बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो NCB आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच हुए चैट की जांच कर रही है. दोनों के फोन औऱ लैपटॉप जब्त कर लिये गये हैं. NCB की टीम ने गुरुवार को ही अनन्या पांडे के मुंबई के पाली हिल वाले फ्लैट पर छापेमारी की थी. छापेमारी में उसके घर से फोन, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरण जब्त कर लिये गये थे. उसके बाद अनन्या को पूछताछ के लिए बुलाया गया था.


आर्यन खान ने अनन्या पांडे से पूछा था- क्या गांजे का जुगाड़ हो जायेगा? NCB ने जब चैट दिखाये तो फूट-फूट कर रोने लगी चंकी पांडे की बेटी