ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

आरा में 9 लाख की लूट, बैंक से रुपये लूटकर भागे अपराधी

ARA : इस वक़्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक बैंक से 9 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. इस घटना के बाद इल

आरा में 9 लाख की लूट, बैंक से रुपये लूटकर भागे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

ARA :  इस वक़्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक बैंक से 9 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भोजपुर जिले के शाहपुर थाना इलाके की है, जहां मंगलवार शाम को अपराधियों ने 9 लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि शाहपुर के इटवां स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के ब्रांच से यह लूट हुई है.


इतनी बड़ी लूट की घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना की टीम मामले की छानबीन कर रही है. बैंक के अधिकारियों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है. इस घटना में कितने रुपये की लूट हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है हालांकि बैंक के ऑफिसर के मुताबिक 9 लाख रुपये लुटे गए हैं.  


सबूत नष्ट करने के लिए बदमाशों ने बैंक में लगे सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया और हार्ड डिस्क अपने साथ लेकर फरार हो गए. बैंक के रीजनल मैनेजर डॉ. अरविंद अमर का कहना है कि बदमाश बैग में पैसे रख कर बाहर निकला और बाहर बाइक पर सवार होकर मौके से निकल गया.


इसके बाद बैंक कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंच कर पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगालने लगी. पुलिस के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है.

टैग्स