ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर बुजुर्ग ने दी जान, CCTV फुटेज आया सामने

PATNA: पटना में एक अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से बुजुर्ग ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 72 वर्षीय रामनाथ दुबे के रुप में हुई है। जो पशुपालन विभाग के सेवानिवृत कर्

अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर बुजुर्ग ने दी जान, CCTV फुटेज आया सामने
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में एक अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से बुजुर्ग ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 72 वर्षीय रामनाथ दुबे के रुप में हुई  है। जो पशुपालन विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी थे। घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र के रामनगरी सेक्टर-3 का है। बताया जाता है कि इसी इलाके में उनका आवास भी है। 


घटना 15 अगस्त की है जब लोग जश्न-ए-आजादी का त्योहार मना रहे थे तभी एक बुजुर्ग घर के पास स्थित सपना अपार्टमेंट में चले गये जहां 5वीं मंजिल पर जाकर छत से छलांग लगा दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना का फुटेज अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। सीसीटीवी में बुजुर्ग अपार्टमेंट में जाते दिखे और फिर छत से नीचे गिरते नजर आए। 


अपार्टमेंट की छत से छलांग लगाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तब तक उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी। लोगों ने इस घटना की जानकारी राजीव नगर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी को खंगाला और मामले की छानबीन शुरू की। 


पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला कि मृतक रामनाथ दुबे मानसिक रुप से बीमार थे। बताया जाता है कि 72 वर्षीय रामनाथ दुबे दस साल पहले पशुपालन विभाग में कार्यरत थे। पटना सचिवालय से सेवानिवृत होने के बाद वे घर पर रहते थे। घटनास्थल के पास ही उनका आवास है। जहां दो बेटों के साथ रहते थे। 


घटना की जानकारी मिलते ही परिवारवाले घटनास्थल पहुंचे तो उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बुजुर्ग ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया यह सवाल वहां मौजूद लोगों के बीच उठ रहा था। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही हैं। 


टैग्स