ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो में की तोड़फोड़

PATNA: पटना में रफ्तार का कहर जारी है। अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो में की तोड़फोड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में रफ्तार का कहर जारी है। अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। घायलों की पहचान नवरत्नपुर निवासी नीतीश और उसके दोस्त के रूप में हुई है। दोनों रविवार की देर रात शाहपुर से अपने घर लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया। इस घटना में स्कॉर्पियो और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।


घटना रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा रोड की है। आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को घेर लिया और स्कॉर्पियो में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार ड्राइवर, दो युवक और तीन युवतियां मौके से भाग गये जबकि एक युवती को लोगों ने घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग नशे में थे। सभी मीठापुर से संपतचक की ओर जा रहे थे तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल डाला। घायल बाइक सवार की हालत चिंताजनक है। फिलहाल दोनों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।  

टैग्स