ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अनंत सिंह के खासमखास लल्लू मुखिया के घर छापेमारी, पांच थानों की पुलिस रेड में शामिल

PATNA: फरार विधायक अनंत सिंह पर शिकंजा कसने के बाद अब पुलिस उनके सहयोगियों की तलाश में जुटी है. इसी सिलसिले में अनंत के खासमखास लल्लू मुखिया के घर पुलिस ने छापेमारी की है. पुलिस ने फर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: फरार विधायक अनंत सिंह पर शिकंजा कसने के बाद अब पुलिस उनके सहयोगियों की तलाश में जुटी है. इसी सिलसिले में अनंत के खासमखास लल्लू मुखिया के घर पुलिस ने छापेमारी की है. पुलिस ने फरार अनंत सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी की है. इस छापेमारी के दौरान बाढ़ अनुमंडल के पांच थानों की पुलिस को लगाया गया है. https://www.youtube.com/watch?v=Qki6lvHv6js बता दें कि अनंत के खास सहयोगी लल्लू मुखिया के खिलाफ कई आरोप हैं. पंडारक थाने से जुड़े मामले में लल्लू मुखिया अभी तक फरार है. उसके खिलाफ एनटीपीसी थाने में भी मामला दर्ज है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर इश्तेहार भी लगाया है. वहीं सहनौरा में लल्लू मुखिया के सहयोगी रविंद्र यादव के घर भी छापेमारी हुई.  इस छापेमारी के दौरान पुलिस को रायफल और गोली मिली है. बताया जा रहा है कि यह हथियार लाइसेंसी है लेकिन पुलिस ने रविंद्र के घर से तय सीमा से ज्यादा कारतूस बरामद किया है. दरअसल एक लाइसेंसी  हथियार के साथ 50 गोलियां ही रखी जा सकती है लेकिन पुलिस ने इसके पास से 92 गोली बरामद की है. अब पुलिस ने हथियार का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है और रविंद्र यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपों के मुताबिक हत्या की साजिश रचने और एनटीपीसी मजदूरों से रंगदारी वसूली का सिंडिकेट चलाने वाले लल्लू मुखिया पुलिस की दबिश के चलते फरार है और पुलिस उसकी तलाश में उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता