ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

अमित सिंह हत्याकांड : देवघर ले जाने वाले पटना पुलिस के जवान होंगे सस्पेंड, गर्लफ्रेंड से मिलवाया था

PATNA: बिहटा के कुख्यात अमित सिंह की कोर्ट में पेशी के बाद हत्या मामले में अब नया मोड़ सामने आ गया है। इस हत्या के पीछे पटना पुलिस के पांच जवानों की लापरवाही बताई जा रही है। फिलहाल देवघर पुलिस इस बा

अमित सिंह हत्याकांड : देवघर ले जाने वाले पटना पुलिस के जवान होंगे सस्पेंड, गर्लफ्रेंड से मिलवाया था
First Bihar
3 मिनट

PATNA: बिहटा के कुख्यात अमित सिंह की कोर्ट में पेशी के बाद हत्या मामले में अब नया मोड़ सामने आ गया है। इस हत्या के पीछे पटना पुलिस के पांच जवानों की लापरवाही बताई जा रही है। फिलहाल देवघर पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पांचों हत्या की साजिश में शामिल थे या नहीं। जानकारी के मुताबिक़ अमित को लेकर एसआई रामवतार राम और चार जवान देवघर स्थित एक घर में गए थे। वहां खाने-पीने से लेकर अन्य इंतज़ाम किए गए थे। अमित की गर्लफ्रेंड भी उस घर में थी। 18 जून को वहां से पांचों जवान कोर्ट में पेशी करने ले गए। पेशी के बाद अमित के कहने पर वकील के केबिन में ले जाकर बैठा दिया। इसी बीच पांचों सुरक्षाकर्मियों की मौजदूगी में दो शूटरों ने अमित को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 10 साल पहले देवघर के कबाड़ी कारोबारी चंचल कोठारी के अपहरण के मामले में बिहटा सिनेमा हॉल के मालिक निर्भय सिंह की हत्या में सजायाफ्ता अमित को देवघर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था। एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि इन पांचों ने लापरवाही की थी। पांचों को सस्पेंड किया जाएगा। 



जानकारी के मुताबिक, देवघर पुलिस ने इस हत्या के मामले में इन पांचों जवानों के साथ मिलकर सीन रीक्रिएट किया। अमित देवघर पहुंचने के बाद जहां-जहां गया, वहां जवानों को लेकर पुलिस गई। उसके बाद कोर्ट कैसे पहुंचा, पेशी कैसे हुई और फिर वकील के चैंबर में कैसे लाया गया, अपराधी किधर से आए और कैसे उसे गोली मारी गई आदि का सीन रीक्रिएट किया गया। देवघर पुलिस ने पांचों जवानों को रोककर पूछताछ करने में जुटी है। बता दें, अमित पर बिहटा, नौबतपुर, कोईलवर, दानापुर, बेउर समेत अन्य थानों में हत्या, लूट, रंगदारी समेत अन्य संगीन अपराध के 13 केस दर्ज हैं।



आपको बता दें कि देवघर पुलिस पिछले दो दिनों से पटना में है और अमित की हत्या की जांच करने में जुटी हुई है। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय थाने की मदद से नौबतपुर, बिहटा और आसपास के इलाकों में छापेमारी की। देवघर पुलिस इसी इलाके के रहने वाले दो शूटरों की खोजबीन कर रही है। 

टैग्स