ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

AK-47 बरामदगी मामले में अनंत सिंह की हुई पेशी, कोर्ट ने बुधवार को हाजिर होने का दिया आदेश

PATNA: हैंड ग्रेनेड और AK-47 बरामदगी मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज पटना सिविल कोर्ट में पेश हुए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें एम्बुंलेंस से कोर्ट लाया गया।

AK-47 बरामदगी मामले में अनंत सिंह की हुई पेशी, कोर्ट ने बुधवार को हाजिर होने का दिया आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हैंड ग्रेनेड और AK-47 बरामदगी मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज पटना सिविल कोर्ट में पेश हुए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें एम्बुंलेंस से कोर्ट लाया गया। एमपी-एमएलए कोर्ट में करीब एक घंटे तक सुनवाई चली। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बुधवार को फिर पेश होने का निर्देश दिया है। 


मोकामा विधायक अनंत सिंह के खिलाफ पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में आज एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में सुनवाई होनी थी। इसी दौरान अनंत सिंह की तबीयत भी खराब होने की खबरें  सामने आई। जिसके बाद अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के सिविल कोर्ट में एंबुलेंस से लाया गया। व्हील चेयर के जरिए एमपी-एमएलए कोर्ट में करीब एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद अनंत सिंह को बेऊर जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने अनंत सिंह को बुधवार को हाजिर होने का आदेश जारी किया है।


बता दें कि 2019 में अनंत सिंह के पैतृक आवास लदमा से AK-47 और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। जिसके बाद दिल्ली के साकेत कोर्ट में अनंत सिंह ने सरेंडर किया था। इन्ही मामले को लेकर अनंत सिंह की पेशी लगातार एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। इस मामले में कोर्ट के समक्ष पुलिस ने कई साक्ष्य भी पेश किए। इसी मामले में आज अनंत सिंह एक बार फिर कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के बाद अब कोर्ट ने बुधवार को हाजिर होने का आदेश दिया है।