ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

मेडिकल-इंजीनियरिंग में एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना धराया, 3 सौ करोड़ का किया फर्जीवाड़ा

PATNA : मेडिकल और इंजीनियरिंग में एडमिशन के नाम पर छात्रों से ठगी करने वाले बड़े गिरोह के सरगना तक नोएडा क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई है। नोएडा पुलिस ने जिस बड़े गिरोह का पर्दाफाश

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : मेडिकल और इंजीनियरिंग में एडमिशन के नाम पर छात्रों से ठगी करने वाले बड़े गिरोह के सरगना तक नोएडा क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई है। नोएडा पुलिस ने जिस बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है उसने अब तक छात्रों से 3 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर रखी है। इसमें पटना के छात्रों से तकरीबन 20 करोड़ रुपए की ठगी शामिल है। 


इस पूरे रैकेट का सरगना नीरज पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। उसके अलावा एसके पुरी का रहने वाला अभिषेक, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी का निखिल, मनेर का विकास, जानीपुर का रहने वाला रौशन, नालंदा का राजेश और यूपी के आजमगढ़, गाजियाबाद इलाकों के भी कई सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। 


यह गिरोह बड़े ही शातिर तरीके से छात्रों को अपने जाल में फंसा था। गिरोह के सदस्यों की सेटिंग नीट तक थी और वहीं से अभ्यर्थियों का पूरा डाटा यह निकाल लेते थे। बाद में मेडिकल और इंजीनियरिंग में एडमिशन के नाम पर उनसे रकम ली जाती थी और इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जाता था। सबसे खास बात यह है कि इस गिरोह ने किसी भी छात्र का एडमिशन नहीं कराया उनके साथ केवल ठगी को अंजाम दिया।

टैग्स