ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आपसी विवाद में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या, लाठी डंडे से लैस बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

PATNA: बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र के ग्वासा शेखपुरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपराधियों में गांव के ही एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का कारण पुरानी रंजिश

आपसी विवाद में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या, लाठी डंडे से लैस बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र के ग्वासा शेखपुरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपराधियों में गांव के ही एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का कारण पुरानी रंजिश का होना बताया जा रहा है। परिजनों ने तीन लोगों को आरोपी बनाया है। 


लाठी डंडे से लैस बदमाशों ने 38 वर्षीय सोहन साहू को इस कदर पीटा की उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंलीय अस्पताल भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। परिजनों ने बताया कि सोहन अपने खेत में काम कर रहा था तभी कुछ लोग अचानक वहां पहुंच गये और लाठी डंडे से उसकी पिटाई करने लगे। लोगों ने पीट-पीटकर सोहन को मार डाला।


परिजनों ने बताया कि पहले से ही दोनों पक्ष के बीच किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था। परिजन ऐसी आशंका जता रहे है कि उसी विवाद को लेकर सोहन की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और इस मामले पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता