ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Patna News: पढ़ाई का झांसा देकर सोनपुर की लड़की को शादीशुदा अधेड़ ने बनाया बंधक, 3 साल तक पटना में किया रेप, 3 बार कराया गर्भपात

PATNA: सोनपुर की रहने वाली 21 साल की लड़की को पटना में 3 साल तक बंधकर बनाकर रेप किये जाने का मामला सामने आया है। रूपसपुर के विकास बिहार कॉलोनी निवासी 46 साल के शादीशुदा अधेड़

Patna News: पढ़ाई का झांसा देकर सोनपुर की लड़की को शादीशुदा अधेड़ ने बनाया बंधक, 3 साल तक पटना में किया रेप, 3 बार कराया गर्भपात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सोनपुर की रहने वाली 21 साल की लड़की को पटना में 3 साल तक बंधकर बनाकर रेप किये जाने का मामला सामने आया है। रूपसपुर के विकास बिहार कॉलोनी निवासी 46 साल के शादीशुदा अधेड़ पर यह गंभीर आरोप पीड़िता ने लगाया है। कहा कि 3 साल पहले सिकंदर ने सोनपुर से उसे भगाकर पटना लाया था। तब उसने लड़की की पढ़ाई का जिम्मा अपने कंधे पर लिया था। लड़की से कहा था कि तुम मेरे केयरटेकर के रूप में पटना में काम करना हम तुम्हारे पढ़ाई और रहने खाने का पूरा खर्च उठाएंगे। इस दौरान तुमको जितना पढ़ना है पढ़ों तुम्हारे पढ़ाई में कोई समस्या नहीं आएगी। 


पढ़ाई का पूरा खर्च तुम्हारा हम उठाएंगे। लड़की उसके झांसे में आ गयी और पटना में सिकंदर के घर में वो जब रहने लगी तब सिकंदर का असली चेहरा कुछ ही दिन में उसके सामने आ गया। सिकंदर ने उसे घर में बंधक बनाकर रखा और कई बार इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके चलते वो तीन बार प्रेंग्नेंट हो गयी थी तब आरोपी सिकंदर ने 3 बार उसका गर्भपात करवाया। 


सिकंदर की करतूत से परेशान होकर पीड़िता दूसरे इलाके में किराये पर रहने लगी। लेकिन वहां का पता भी सिकंदर ने निकाल लिया और वहां भी पहुंचकर रेप करने लगा। 17 दिसंबर की रात वह शराब के नशे में रूम पर आया और संबंध बनाने लगा। इस दौरान उसके साथ मारपीट करने लगा। उसके रवैय्ये से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस को फोन लगाया और पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज किया और मामले की छानबीन शुरू की। वही आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।