ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

80 साल के रिटायर्ड दारोगा को हुआ प्यार, 35 साल की गर्लफ्रेंड को खर्चा-पानी देने से रूठी पत्नी, वेलेंटाइन डे से पहले घर में बवाल

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल 80 साल के एक रिटायर्ड दारोगा को 35 साल की एक महिला से प्यार हो गया है. 75 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने पति के खि

80 साल के रिटायर्ड दारोगा को हुआ प्यार, 35 साल की गर्लफ्रेंड को खर्चा-पानी देने से रूठी पत्नी, वेलेंटाइन डे से पहले घर में बवाल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल 80 साल के एक रिटायर्ड दारोगा को 35 साल की एक महिला से प्यार हो गया है. 75 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने पति के खिलाफ किसी गैर महिला के साथ अवैध संबंध होने की शिकायत की है. महिला हेल्पलाइन में मामला दर्ज होने के बाद घटना की छानबीन की जा रही है.


घटना राजधानी पटना की है. दरअसल 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है. बुजुर्ग महिला ने बताया है कि 80 साल के उनके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसकी उम्र महज 35 साल है. जिस पति के ऊपर यह आरोप लगा है, वह रिटायर्ड पुलिसकर्मी है, जो दारोगा के पद पर रहा है. 


पटना महिला हेल्पलाइन को दिए गए शिकायत पत्र में महिला ने कहा है कि उनके पति दूसरी महिला (प्रेमिका) को पैसा भेजते हैं लेकिन वह घर खर्च के लिए पैसा नहीं देते हैं. कुछ दिन से वह अपनी प्रेमिका से फोन पर काफी लंबी बातचीत भी करते हैं और मन करने पर उलटे अपनी पत्नी को ही प्रताड़ित करते हैं. 


महिला ने जानकारी दी है कि उनका एक बेटा भी है, जो अपने मां-बाप से अलग रहता है. हालांकि पिता की हरकत से मां और बेटे, दोनों को इस बात का डर है कि कहीं रिटायर्ड दारोगा अपनी संपत्ति प्रेमिका के नाम न कर दे. 


इस पूरी घटना को लेकर पटना महिला हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला कुमारी ने बताया कि उन्होंने जब पति को बातचीत के लिए बुलाया तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया. हालांकि जब महिला ने साबुत दिया तो आरोपी पति ने इस बात को स्वीकार किया कि उसका किसी और महिला के साथ संबंध है. 


महिला हेल्पलाइन इस मामले में आगे की छानबीन कर रही है. आरोपी महिला और आरोपी रिटायर्ड दारोगा को काउंसलिंग के लिए महिला हेल्पलाइन बुलाया गया है. 

टैग्स