ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

6 लूटेरों को पटना पुलिस ने दबोचा, लूटे गये सामान और हथियार बरामद, दिन में सोना और रात में क्राइम करना इनकी दिनचर्या थी

PATNA CITY: अंधेरी रातों में सुनसान राहों पर...हम किसी शहंशाह की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि रात के सन्नाटे में अपराधी की घटना को अंजाम देने वाले पटना सिटी के शातिर बदमाशों की बात क

6 लूटेरों को पटना पुलिस ने दबोचा, लूटे गये सामान और हथियार बरामद, दिन में सोना और रात में क्राइम करना इनकी दिनचर्या थी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: अंधेरी रातों में सुनसान राहों पर...हम किसी शहंशाह की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि रात के सन्नाटे में अपराधी की घटना को अंजाम देने वाले पटना सिटी के शातिर बदमाशों की बात कर रहे हैं। जो दिन में तो आराम फरमाता था और रात में क्राइम करने के लिए निकल जाता था। कई वारदातों को अब तक यह अंजाम दे चुका है। पूरे इलाके में इन बदमाशों ने आतंक मचा रखा था खैर अब घबराने की बात नहीं है। पटना पुलिस ने इन शातिर बदमाशों को उनके सही ठिकाने पर पहुंचा दिया है। 


पटना सिटी इलाके में रात के वक्त निकलने वाले लोगों को शिकार बनाने वाले बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। पटना पुलिस ने राजधानी पटना के सड़कों पर लूटपाट करने वाले बदमाशों का भंडाफोड़ किया है। पटना पुलिस ने 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक पिस्टल ,दो मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा, लूटे गए आभूषण, कैश और 7 मोबाइल बरामद किया है। 


पुलिस ने बताया की पटना में एक लुटेरा गिरोह सक्रिय था। काफी दिनों से वह एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहा था। इस गिरोह के सदस्य रात के सन्नाटे में सड़कों और रेलवे स्टेशन के आस-आस मंडराते थे। यात्रियों को हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करते थे और जो भी व्यक्ति विरोध करता उसे गोली मार दिया करता था। हाल के दिनों में लूटपाट के दौरान अभी तक हत्या की चार घटनाएं सामने आई है। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई कर सक्रिय लुटेरा अनुभव, चंदन ,गुड्डू ,अनिल,उदय, चंदन समेत 6 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये सभी लुटेरे हत्या ,आर्म्स एक्ट ,लूट जैसे कई कांडो में वांछित हैं।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता