ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसले

32 साल की महिला से रेप के बाद हैवानियत, वहशी दरिंदे ने प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड, पीड़िता की मौत

PATNA : मुंबई के साकीनाका इलाके में 32 साल की महिला के साथ हुई रेप की वारदात ने देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है. हैदराबाद और दिल्ली के बाद मुंबई से एक

32 साल की महिला से रेप के बाद हैवानियत, वहशी दरिंदे ने प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड, पीड़िता की मौत
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मुंबई के साकीनाका इलाके में 32 साल की महिला के साथ हुई रेप की वारदात ने देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है. हैदराबाद और दिल्ली के बाद मुंबई से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दरअसल 32 साल की महिला के साथ बलात्कार के बाद आरोपी दरिंदे ने वहशीपन की सारी हदों को पर कर दिया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई है.


वारदात मुंबई के साकी नाका इलाके की है. यहां खैरानी रोड पर एक महिला के साथ हुई बातकार की घटना ने देश को हिला के रख दिया है. 32 साल की रेप पीड़िता ने घाटकोपर स्थित राजावाड़ी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. अस्पताल प्रशासन ने भी पीड़िता की मौत की पुष्टि कर दी है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो शरीर के रोंगटे खड़े कर देने वाला है.


वारदात का फुटेज भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी ने महिला के साथ रेप के बाद बुरी तरह से मारपीट की. उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया. इसके बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डाली. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और भाग गया. 15 मिनट बाद वहां से गुजरने वाले किसी शख्स ने महिला को खून से लथपथ बेहोशी की स्थिति में देखा. इसके बाद उसने मुंबई पुलिस को फोन किया. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आरोपी के खिलाफ काफी अहम सबूत हैं. 


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम मोहन चौहान बताया जा रहा है. 45 साल के मोहन चौहान को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया. पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ और उनके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला गया है.


पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो के अंदर महिला के साथ यह हैवानियत की गई.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले. उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है.


गौरतलब है कि दिसंबर 2012 में एक युवती के साथ दिल्ली में चलती बस के अंदर बेरहमी से सामूहिक बलात्कार और मारपीट की गई, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया. कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

संबंधित खबरें