ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

3 दिन से गायब बिहार के छात्र का नोएडा में मिला शव, दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप

PATNA : राजधानी पटना के सेट इलाके खगौल के आनंदपुरी आर्य नगर निवासी 21 वर्षीय छात्र यशस्वी राज उर्फ रिशु की संदिग्ध परिस्थिति में ग्रेटर नोएडा के में दनकौर में मौत हो गई। दरअस

3 दिन से गायब बिहार के छात्र का नोएडा में मिला शव, दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के सेट इलाके खगौल के आनंदपुरी आर्य नगर निवासी 21 वर्षीय छात्र यशस्वी राज उर्फ रिशु की  संदिग्ध परिस्थिति में ग्रेटर नोएडा के में दनकौर में मौत हो गई। दरअसल, पिछले तीन दिनों से युवक यशस्वी राज उर्फ रिशु घर वालों से बातचीत नहीं हो रही थी। उनकी अपने परिजनों से अंतिम बार बातचीत 12 अक्टूबर हो हुई थी। जिसके बाद अब बीते रात इनका शव विश्वविद्यालय के हॉस्टल से 500 मीटर की दूरी पर एक नाले में मिला।



बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर की शाम यशस्वी अपने मित्रों के साथ दनकौर कस्बे में गया था। वहां उसने दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी थी। इसी बीच यशस्वी की मां ने वीडियो कॉल से उससे बातचीत की। इस दौरान वह बहकी-बहकी बातें कर रहा था। इसके बाद मां ने उसे तुरंत हॉस्टल जाने को कहा। मां के कहने के बाद अपने दोस्तों को छोड़कर अकेला हॉस्टल निकल गया। जिसके बाद उसकी बातचीत नहीं हुई और वह गुमशुदा हो गया। जिसके बाद उसकी मामी ने 13 अक्तूबर को नजदीकी थाने में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज की, इसके बाद पुलीस टीम ने पड़ताल शुरू की तो युवक का शव बरामद किया गया। 



बता दें कि, यशस्वी ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया 1 विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र था। वह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में ही रहता था। इस पूरे मामले में युवक के परिजनों ने उसके पांच सहपाठियों पर हत्या का शक जताया है। जिसके बाद अब स्थानीय पुलिस यह पता लगा रही है कि छात्र की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। 



वहीं, इस मामले में एसीपी ग्रेटर नोएडा थर्ड बृजनंदन राय ने बताया कि फोरेंशिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। इसके बाद आरोपित छात्रों से पूछताछ की जा रही है। युवक का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन उसका मोबाइल  अभी तक नहीं  मिला है।