ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

24 घंटे के भीतर पुलिस ने अगवा डॉक्टर के बेटे को किया बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार

DANAPUR: पटना के दानापुर इलाके से अपहृत डॉक्टर के बेटे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने डॉक्टर कृष्ण चंद्र प्रकाश के पुत्र 25 वर्षीय नवनीत प्रका

24 घंटे के भीतर पुलिस ने अगवा डॉक्टर के बेटे को किया बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DANAPUR: पटना के दानापुर इलाके से अपहृत डॉक्टर के बेटे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने डॉक्टर कृष्ण चंद्र प्रकाश के पुत्र 25 वर्षीय नवनीत प्रकाश को बरामद किया। पुलिस ने एक महिला और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। 


अपहरणकर्ताओं के चंगुल से नवनीत को निकाला गया। नवनीत ने पुलिस को बताया कि उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया है। अगवा करने वाले लोगों ने इस तरह की घिनौनी हरकत की। 


बताया जाता है कि दानापुर के डॉक्टर कृष्ण चंद्र प्रकाश के 25 वर्षीय बेटे को 30 अगस्त को अगवा किया गया था। दानापुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। मामले दर्ज होते ही एक जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला मनीषा देवी को पकड़ा फिर चार युवकों को गिरफ्तार किया। 


गिरफ्तार युवकों में संजय पाटलिपुत्र का रहने वाला है जबकि रजनीश,रोशन,अभिनंदन को पुलिस ने बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मनीषा मुंबई में राज डायमंड नाम की कंपनी चलाती है। डायमंड बेचने के नाम पर लोगों को ठगी करने का काम करती है।मनीषा ने अगवा हुए नवनीत के पिता कृष्ण चंद्र प्रकाश से भी लाखों रुपए लिए थे। 


मनीषा को दिये पैसे संजय, रोशन और रजनीश के थे। तीनों युवक जमीन के कारोबारी है। जब तीनों ने डॉक्टर से पैसे की मांग की तो वे बहाना बनाने लगे। इसी बात को लेकर तीनों गुस्से में थे और मिलकर उनके बेटे का अपहरण कर लिया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। गिरफ्तार सभी अपराधियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।  


टैग्स