ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

22 कट्ठा जमीन के लिए पटना में फायरिंग, 5 लोग गिरफ्तार, हथियार और कारतूस जब्त

PATNA: गंगा किनारे की 22 कट्ठा जमीन के लिए दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद आज बढ़ गया। इसे लेकर पटना के एलसीटी घाट इलाके में फायरिंग की गयी। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। </

22 कट्ठा जमीन के लिए पटना में फायरिंग, 5 लोग गिरफ्तार, हथियार और कारतूस जब्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: गंगा किनारे की 22 कट्ठा जमीन के लिए दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद आज बढ़ गया। इसे लेकर पटना के एलसीटी घाट इलाके में फायरिंग की गयी। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पाटलिपुत्रा थाना पुलिस ने मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने हथियार और गोली बरामद किया है। 


बताया जाता है कि गोसाईं टोला निवासी सुमन और मनेर के हल्दी छपरा निवासी अजीत राय के बीच 22 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद लंबे समय से चलता आ रहा है। दोनों का दावा है कि गंगा नदी के दियारा इलाके में उनकी 22 कट्ठे की प्लॉट है। दोनों एक दूसरे पर इस जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच थाने में मीटिंग होनी थी। 


सुमन और उसके पक्ष के लोग बैठक में शामिल होने के लिए थाने पर आए भी थे लेकिन अजीत राय बैठक में नहीं पहुंचा। वह सीधे जमीन पर पहुंच गया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गयी की फायरिंग की जाने लगी। अजीत राय हथियार के साथ अपने लोगों को लेकर जमीन पर पहुंचा था। पुलिस ने अजीत राय समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वही उसकी बंदूक और 6 गोली भी जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।