ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

14 साल से फरार पटना का कुख्यात रवि गोप महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 50 हजार के ईनामी को STF ने दबोचा

DESK: 50 हजार के ईनामी डॉन रवि गोप को पटना एसटीएफ ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। 14 साल से फरार रवि गोप पटना से भागकर नागपुर में जाकर छिपा बैठा था। नागपुर को ही उसने अपना

14 साल से फरार पटना का कुख्यात रवि गोप महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 50 हजार के ईनामी को STF ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: 50 हजार के ईनामी डॉन रवि गोप को पटना एसटीएफ ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। 14 साल से फरार रवि गोप पटना से भागकर नागपुर में जाकर छिपा बैठा था। नागपुर को ही उसने अपना नया ठिकाना बना रखा था। नाम और पहचान बदलकर वह कई वर्षों से स्क्रैप का बिजनेस कर रहा था। वहां रहकर भी वह पटना के व्यवसायियों से रंगदारी मांग रहा था। 


नागपुर में रवि गोप के होने की सूचना मिलते ही पटना एसटीएफ महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई। जहां घेरकर उसे दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ उसे पटना लेकर पहुंची है। रवि गोप से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। बता दें कि एक समय में यह पटना का नामी डॉन था। राजन्द्र नगर रोड नंबर एक में इसका घर है। वह दवा, फर्नीचर व अन्य व्यवसायियों से रंगदारी वसूलता था। 


पटना से भागने के बाद वह नागपुर से बैठकर पटना के व्यापारियों को हरकाता था और उनसे रंगदारी की रकम वसूला करता था। इस पर पटना के तीन थानों में कुल 16 केसेज दर्ज है। नाला रोड में बीजेपी नेता क्रांति की हत्या रवि गोप ने ही की थी। यही नहीं पटना के ही अशोक गुप्ता और संग्राम सिंह को भी मार डाला था। 


मिली जानकारी के अनुसार शूटर गुड्डू शर्मा रवि गोप का ही दाहिना हाथ था जिसका 2005 में पुलिस ने दिल्ली में एनकाउंटर किया था। वही रवि गोप पटना से भागकर महाराष्ट्र के नागपुर में रह रहा था। पटना एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।