ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर

सावधान! पटना में घूम रहे पैसे डबल करने वाले शातिर ठग, पुलिस ने पांच को पकड़ा; 10 लाख कैश बरामद

Patna Crime News: पटना के पचमहला थाना क्षेत्र में पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 10.10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना जिले के पचमहला थाना क्षेत्र में रुपया डबल करने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लाख 10 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।


जानकारी के अनुसार, 7 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आम जनता को कम समय में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-01 के निर्देशन में पचमहला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।


पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम रामपुर डुमरा स्थित एक घर में छापेमारी की, जहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी एजेंटों के जरिए बिहार समेत दूसरे राज्यों के लोगों को भी अपने जाल में फंसाते थे।


पुलिस के अनुसार गिरोह लोगों को लालच देकर उनसे मोटी रकम निवेश करवाता था और फिर ठगी को अंजाम देता था। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। 


इस पूरे मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-01 रामकृष्णा ने बताया कि गिरोह काफी संगठित तरीके से काम कर रहा था और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता