ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना : दवा लेकर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, राजधानी में नहीं कंट्रोल हो रहा क्राइम

PATNA : बिहार के डीजीपी भले ही नाइट गश्ती कर रहे हों लेकिन इसके बावजूद राजधानी पटना में अपराधियों का बोलबाला है। राजधानी पटना में एक बार फिर से अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजा

पटना : दवा लेकर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, राजधानी में नहीं कंट्रोल हो रहा क्राइम
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार के डीजीपी भले ही नाइट गश्ती कर रहे हों लेकिन इसके बावजूद राजधानी पटना में अपराधियों का बोलबाला है। राजधानी पटना में एक बार फिर से अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात पटना सिटी इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक दवा खरीद कर अपने घर लौट रहा था उसी वक्त उसे अपराधियों ने निशाना बनाया और गोली मारकर हत्या कर दी। 


पटना के आलमगंज थाना इलाके के नीम की भट्टी मोहल्ला में 22 साल के युवक लाजो पासवान उर्फ रिशु की गोली मार हत्या कर दी गई। पुलिस घटना के पीछे ड्रग्स और शराब के धंधे का विवाद मान रही है। हर घटना की तरह घटना के बाद मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की है। पुलिस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि युवक लाजो पर दो हथियारबद अपराधियों ने विश्वकर्मा मंदिर के पास हमला किया।


यह जगह उसके घर से थोड़ी ही दूरी पर है। लाजो को पास से सटा कर गोली मारी गई। जिस वक्त लाजो को गोली मारी गई वह बाजार से दवा लेकर घर वापस लौट रहा था। गोली मारने से पहले एक अपराधी को यह कहते सुना गया की मार यही है। इसके बाद दूसरे अपराधी ने लाजो के सीने में दो गोली दाग दी। हत्या किए जाने के बाद अपराधी कुछ दूर पैदल फिर बाइक पर सवार होकर निकल भागे। डीएसपी अमित शरण ने बताया कि शराब के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता