ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना में गोली मारकर युवक की हत्या, लड़की पर कमेंट करने को लेकर हुए विवाद के बाद भारी बवाल

PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां एक लड़की पर अश्लील कमेंट करने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। इस दौरान बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से

पटना में गोली मारकर युवक की हत्या, लड़की पर कमेंट करने को लेकर हुए विवाद के बाद भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां एक लड़की पर अश्लील कमेंट करने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। इस दौरान बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने रविवार को पटना-फतुहा मार्ग को जाम कर दिया औक शव को सड़क पर रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की रात खुसरूपुर के मालपुर गांव में लड़की पर कमेंट करने को लेकर दो गुटों के लोग आपस में भीड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना 25 वर्षीय राम प्रताप को गोली लग गई। आनन-फानन में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गोलीबारी की घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया है।


घटना से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पटना सिटी के एसडीओ मुकेश रंजन, फतुहा डीएसपी राजेश कुमार मांझी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाकर परिचालन को सामान्य कराया। पुलिस ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें