ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना में थानेदारों पर गिरेगी गाज, एसएसपी ने सबको चेताया... आनाकानी बर्दाश्त नहीं

PATNA : राजधानी पटना में अब थानेदारों के ऊपर बड़ी कार्रवाई होगी. प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करनेवाले थानेदारों को एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने चेता दिया है कि अगर वे एफआईआर दर्

पटना में थानेदारों पर गिरेगी गाज, एसएसपी ने सबको चेताया... आनाकानी बर्दाश्त नहीं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अब थानेदारों के ऊपर बड़ी कार्रवाई होगी. प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करनेवाले थानेदारों को एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने चेता दिया है कि अगर वे एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल करेंगे तो उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जायेगा. थाने में चक्कर लगाने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज ना कर सनहा लिखवा पीड़ित को थाने से भेज दिया जाता है. ऐसी कई शिकायतें पुलिस के सीनियर अधिकारियों को मिली हैं.


पटना में एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि थानेदार पीड़ित का मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी ना करें. किसी भी मामले को छोटा समझकर ना छोड़ें. प्राथमिकी दर्ज कर केस की जांच की जाए. तभी अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है. प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करनेवाले थानेदारों की अब खैर नहीं होगी. एसएसपी ने पटना के सभी थानेदारों को यह कड़ी चेतावनी दी है.


एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने ये भी कहा कि यदि थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है तो पीड़ित उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. उनसे सीधे भी आकर मिल सकते हैं. अधिकारी को निर्देश देकर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा. हर रोज कार्यालय में दर्जनों लोगों की समस्या सुनी जाती है. इसमें से औसतन पांच लोग थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने की समस्या लेकर आते हैं. उन सभी पीड़ितों की प्राथमिकी दर्ज कराई जाती है.


एसएसपी ने सभी थानेदारों को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लें और जांच कर उनकी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाये. किसी भी प्रकार से पीड़ित को परेशान न किया जाये. इतना ही नहीं बल्कि रिस्पांस टाइम में पीड़ितों के फोन जरूर रिसीव करें.वरना शिकायत मिलने पर संबंधित थानेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें