ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

पटना में तालाब से मिला डाककर्मी का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, घर से लापता था मृतक शख्स

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां तालाब से एक शख्स का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस बात की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर

पटना में तालाब से मिला डाककर्मी का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, घर से लापता था मृतक शख्स
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां तालाब से एक शख्स का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस बात की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित मंगल तालाब की है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।


मृतक की पहचान लोदी कटरा निवासी राकेश कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में मंगल तालाब पहुंचे और राकेश के शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक राकेश कुमार चौक शिकारपुर स्थित पोस्ट आफिस में कार्यरत था और रविवार की शाम से ही अपने घर से लापता था। देर रात तक राकेश के घर नहीं लौटने पर परिजन रात भर उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कही पता नहीं चला।


मृतक के परिजनों ने अपराधियों द्वारा राकेश की हत्या कर दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि अज्ञात अपराधियों ने राकेश की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस की मानें तो राकेश की हत्या हुई है या उसने खुद आत्महत्या की है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता