ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना में तैनात बड़े सरकारी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज, महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

DESK: पटना में तैनात एक अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगा है। सीतापुर की रहने वाली महिला ने लखनऊ के मड़ियांव कोतवाली में अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी सौरभ राज पटना में ए

पटना में तैनात बड़े सरकारी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज, महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: पटना में तैनात एक अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगा है। सीतापुर की रहने वाली महिला ने लखनऊ के मड़ियांव कोतवाली में अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी सौरभ राज पटना में एक बड़े पद पर तैनात है। पीड़ित महिला जिस घर में केयरटेकर का काम करती है, आरोपी अधिकारी सौरभ राज की शादी मकान मालिक की बेटी से हुई है। आरोपी अधिकारी महिला के साथ कई बार गलत हरकत को अंजाम दे चुका है।


दरअसल, सीतापुर की रहनेवाली महिला अपने बेटे के साथ लखनऊ के मड़ियांव स्थित एक घर में रहती है। उस घर की देखभाल का जिम्मा महिला के पास है। उसका बेटा मां के साथ रहकर एलएलबी की पढ़ाई करता है। साल 2021 में 15 फरवरी को मकान मालिक की छोटी बेटी की शादी पटना के सौरभ राज के साथ हुई थी। शादी के बाद होली के मौके पर सौरभ पहली बार ससुराल पहुंचा था। पहले दिन से ही सौरभ राज महिला पर गलत नजर रखने लगा। इस बीच सौरभ राज ने मौका पाकर महिला के साथ गलत हरकत किया।


होली बीतने के कुछ दिनों बाद वह वापस पटना चला गया। इसके बाद सितंबर महीने में वह फिर से ससुराल पहुंचा। इस बार भी उसने महिला के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने कर सौरभ राज महिला को अपनी साली बताता था और उसके साथ छेड़खानी करता था। इस बीच सरकारी विभाग में बड़े पद पर तैनात सौरभ राज किसी न किसी बहाने अपने ससुराल पहुंच जाता था और महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता था।


चाहकर भी महिला सौरभ राज के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा पा रही थी। उसे डर था कि कहीं उसकी नौकरी न चली जाए और बेटे की पढ़ाई बाधित न हो जाए। सौरभराज की हरकतों से महिला काफी परेशान   रहने लगी। इसी बीच महिला के बेटे को इस बात की भनक लग गई। उसने मां को आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी। जिसके बाद महिला मड़ियांव कोतवाली पहुंची और सौरभ राज के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बता दें कि सौरभ राज सरकारी विभाग में एक बड़े पद पर पटना में तैनात है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें