ब्रेकिंग
लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजलघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीज

पटना में शराबी ड्राइवर ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, पुलिस ने पकड़ा तो दांत से काटकर किया घायल

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी आये दिन शराबी इधर-उधर भटकते मिल ही जाते हैं. हद तो तब हो गई जब शराब के नशे में धुत एक कार सवार ने पहले तो तीन-चार लोगों को टक्क

पटना में शराबी ड्राइवर ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, पुलिस ने पकड़ा तो दांत से काटकर किया घायल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी आये दिन शराबी इधर-उधर भटकते मिल ही जाते हैं. हद तो तब हो गई जब शराब के नशे में धुत एक कार सवार ने पहले तो तीन-चार लोगों को टक्कर मार दी. जब उसे पुलिस ने पकड़ा तो पहले तो उसने पुलिस से बहस की और फिर बाद में उसने पुलिसवाले को दांत से काट लिया. मामला राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना अंतर्गत शालीमार मोड़ के पास का है. 


बताया जा रहा है कि शालीमार मोड़ के पास काफी हंगामा हो रहा था. जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि एक कार ने दो-तीन वाहनों को टक्कर मार दी है. लोगों ने कार सवार के शराब के नशे में धुत होने की भी बात बताई. पुलिस ने जब युवक से पूछताछ करना चाहा तो पहले तो उसने पुलिसकर्मियों से बहस की और उसके बाद उसने पुलिस वाले को दांत से ही काट लिया. 


बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई. गिरफ्तार युवक की कार को भी जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार के रूप में की गई है, जो रामकृष्णानगर इलाके का रहने वाला है. नीरज कुमार मोबाइल की दुकान चलाता है. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. 

टैग्स