ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

पटना में साली को बुलेट से मेला घुमाने निकला था जीजा, झूले पर हो गया बड़ा कांड

PATNA: राजधानी पटना में एक जीजा को अपनी साली को मेला घूमना काफी भारी पड़ गया। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर गांव की है। यहां एक जीजा अपनी साली को लेकर गांव में लगे मेला में घूमने

पटना में साली को बुलेट से मेला घुमाने निकला था जीजा, झूले पर हो गया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक जीजा को अपनी साली को मेला घूमना काफी भारी पड़ गया। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर गांव की है। यहां एक जीजा अपनी साली को लेकर गांव में लगे मेला में घूमने के लिए गया था। दोनों जीजा-साली मेला घूम रहे थे और एक दूसरे से हंसी मजाक कर रहे थे। मेला घूम रहे आसपास के लोगों का लगा कि जीजा साली के साथ छेड़खानी कर रहा है। जिसके बाद लोगों ने जीजा की जमकर पिटाई कर दी।


इस बात की जानकारी मिलते ही जीजा के साले ने थाने पहुंचकर पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पीड़ित युवक के साले प्रेम प्रकाश ने बाढ़ थाना में रोहित कुमार, पंपल सिंह, धीरज सिंह समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


साले ने आरोप लगाया है कि मेला घूमने के दौरान झूले पर कुछ बदमाशों ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके जीजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इधर, थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।