ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

पटना में RJD नेता पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है. ताजा मामला पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना क्षेत्र का जहां आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता सह उपाध्यक्ष आनंद कुमार के घर पर अपराधियों ने

पटना में RJD नेता पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है. ताजा मामला पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना क्षेत्र का जहां आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता सह उपाध्यक्ष आनंद कुमार के घर पर अपराधियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी. वहीं फायरिंग की यह पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. 


दरअसल, पूरा मामला मेहंदीगंज थाना इलाके के रहने वाले आरजेडी नेता आनंद कुमार के घर का है. जहां छत पर टहल रहे नेता के ऊपर दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर अंधा धुन फायरिंग कर दी. वही गोली नेता के आवास के शीशे से टकराई जिससे शीशे में होल हो गया. हालांकि इस फायरिंग की घटना में नेता आनंद कुमार बाल बाल बच गए. इस घटना में सभी अपराधी फायरिंग करते भाग निकले. 


जानलेवा हमले के बाद राजद नेता आनंद कुमार ने मेहंदी गंज थाना को सूचना दी जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के पास से कारतूस के तीन खोखे बरामद किए हैं. घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी में जुट गई है. इस मामले में आरजेडी नेता आनंद ने 4 बदमाशों के खिलाफ FIR थाने में दर्ज करा दी है. घटना के बाद पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता