ब्रेकिंग
बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट

पटना में पूर्व जिला परिषद की हत्या बेटे ने ही की, पुलिस ने किया खुलासा

PATNA : 5 जुलाई को पटना में जिस पूर्व जिला परिषद की हत्या की गई थी, उस मामले का खुलासा पटना पुलिस ने कर दिया है। दरअसल, पटना के नौबतपुर स्थित पिथौरा के रहने वाले राकेश कुमार की हत्

पटना में पूर्व जिला परिषद की हत्या बेटे ने ही की, पुलिस ने किया खुलासा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : 5 जुलाई को पटना में जिस पूर्व जिला परिषद की हत्या की गई थी, उस मामले का खुलासा पटना पुलिस ने कर दिया है। दरअसल, पटना के नौबतपुर स्थित पिथौरा के रहने वाले राकेश कुमार की हत्या कर दी गई थी। उनकी डेट बॉडी उनके ही फ्लैट के बेडरूम में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक राकेश कुमार के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। राकेश को उसके बेटे ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर जान से मार दिया था।


बीते मंगलवार को पटना के रूपसपुर में दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। रूपसपुर पुलिस ने गोला रोड स्थित फ्लैट से पूर्व जिला पार्षद राकेश कुमार की संदिग्ध अवस्था में उनके कमरे से शव बरामद किया था। परिजनों ने इस मामले पर हत्या की बात बताई थी। थाने में केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस को मृतक के बेटे और उसके एक दोस्त पर शक हुआ। पुलिस ने मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।


मृतक राकेश कुमार के बेटे के मुताबिक उसके पिता का दूसरी औरतों के साथ संबंध था। इसको लेकर उसके पिता और मां के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के 20 दिन पहले मृतक के बेटे ने अपने पिता राकेश कुमार को किसी दूसरी औरत के साथ गाड़ी में देखा था। जब बेटे ने पिता की इस करतूत की जानकारी मां को देने की बात कही तो पिता राकेश कुमार ने बेटे पर ही पिस्टल तान दिया था। लाख समझाने के बावजूद जब पूर्व जिला परिषद राकेश कुमार नहीं माने तो बेटे ने अपने दोस्त अभिनव के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रच डाली।


अभिनव ने राकेश कुमार के बेटे को पिस्टल और गोली उपलब्ध कराया। बीते पांच जुलाई को योजना के मुताबिक पूर्व जिला परिषद का बेटा पिस्टल लेकर घर पहुंच गया। देर रात जब सभी सो गए तो चुपके से पिता के कमरे में पहुंचा और गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उशने पिस्टल और गोली को कचरे में फेंक दिया और घर से बाहर निकल गया। पटना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक पूर्व जिला परिषद के बेटे और उसके दोस्त अभिनव को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और गोली को बरामद कर लिया है।